बस्ती में दर्दनाक हादसा रिश्तेदारी में आए युवक की छत से गिरकर मौत

बस्ती के लालगंज थाना क्षेत्र के सजहरा गांव में गुरुवार को छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब वह अपने रिश्तेदार के घर आया हुआ था। गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान लालगंज थाना क्षेत्र के कुढ़वा गांव निवासी रामनवल के पुत्र राम प्रसाद चौधरी के रूप में हुई है। वह सजहरा गांव में अपनी बहन के ननद के घर गए थे। रात में भोजन करने के बाद राम प्रसाद सोने के लिए छत पर गए थे, जहां से वह नीचे गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

घायल राम प्रसाद को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। हालांकि, गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई।

मृतक राम प्रसाद अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी आरती और दो छोटे बच्चों, 5 वर्षीय आनंद तथा 3 वर्षीय अनिरुद्ध को छोड़ गए हैं। इस घटना से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles