मौसम का मिजाज बदला : यूपी में 30 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं

मौसम का नया रंग

लखनऊ। यूपी में रविवार को एक अलग तरह का मौसम था। करीब-करीब पूरे प्रदेश में सुबह से ही हवाएं चलने शुरू हुईं। यह हवाएं एक चक्रवात की वजह से चल रही हैं।

तेज हवाओं से मौसम बदला

लखनऊ में तेज हवाओं से पेड़ गिरने की खबरें आईं। हालांकि यह हवाएं बहुत तेज नहीं थीं बावजूद इसके कई जगहों पर पेड़ गिरने की खबरें आईं। चल रही हवाओं और आसमान में छाई बदली से मौसम सुहाना हो गया।

मौसम वैज्ञानिक की राय

मौसम वैज्ञानिक मो.दानिश के मुताबिक लखनऊ और प्रदेश के अन्य हिस्सों में रविवार सुबह से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा, दक्षिणी उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश में बने साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से है। हवा के झोंकों की यह रफ्तार सामान्य है। पुराने और जर्जर वृक्षों को छोड़कर इस रफ्तार से कोई विशेष हानि की उम्मीद नहीं होती।

सोमवार का मौसम

उन्होंने सोमवार को भी पूर्वा हवा चलने और मौसम के खुशनुमा रहने की संभावना जताई थी। हवाओं के साथ इस बीच कहीं कहीं छिटपुट बूंदाबांदी के भी आसार हैं।

अलर्ट जारी

ललितपुर व आसपास के इलाकों के लिए भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है। बांदा, चित्रकूट, आगरा, फिरोजाबाद, इटावा, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी व आसपास के इलाकों में भी भारी बरसात का अलर्ट जारी किया गया है।

Basti News : GSP Classes के कन्हैया को इंडियन आर्मी में मिला सिलेक्शन

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles