कांग्रेस ने किया संगठन सृजन अभियान की गहन समीक्षा

वोट चोरी मुद्दे पर राहुल, प्रियंका की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण- विश्वनाथ चौधरी

वोट चोरी मुद्दे पर राहुल, प्रियंका की गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण- विश्वनाथ चौधरी
बस्ती। कांग्रेस की मासिक समीक्षा बैठक सोमवार को जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी की अध्यक्षता में पार्टी कार्यालय पर सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन सृजन अभियान की गहन समीक्षा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि मजबूत संगठन से ही कांग्रेस अपने लक्ष्य हासिल कर सकेगी।

कहा कि 15 अगस्त के पूर्व ब्लाक, मण्डल कमेटियों का गठन पूरा करा लिया जाय जिससे उसे समय से प्रदेश नेतृत्व को भेजा जा सके। कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की दिल्ली में वोट चोरी आन्दोलन के दौरान पुलिस द्वारा गिरफ्तारी दुर्भाग्यपूर्ण है। पूरा देश जान गया है कि किस प्रकार से वोटों की चोरी कर लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है।

देश की जनता इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। कहा कि संगठन सृजन अभियान में जिन पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है वे समय से उसे पूरा करा दें।


बैठक में परमात्मा प्रसाद चक्रवर्ती, अनिल भारती, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, शौकत अली नन्हू, संदीप श्रीवास्तव, नर्वदेश्वर शुक्ल, अलीम अख्तर आदि ने विन्दुवार समीक्षा करने के साथ ही महत्वपूर्ण सुझाव दिये। बैठक में मुख्य रूप से इफ्तिखार अहमद, राम धीरज चौधरी, शबीहा खातून, शकुन्तला देवी, अमर बहादुर शुक्ल, अमरदेव सिंह, शेर मोहम्मद, राहुल चौधरी, राम बचन भारती, रविन्द्र सिंह राजन, राकेश मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी, सोमनाथ संत, अमित सिह, विनय तिवारी, फजले आजम, जमील अहमद, फिरोज खान, शोभित चौधरी, अनूप पाठक, मो. अशरफ अली, दिलीप श्रीवास्तव, घनश्याम जोरिया, सेराज अहमद, आनन्द कुमार, प्रताप नारायण मिश्र, सर्वेश शुक्ल, सलाहुद्दीन, राजेश भारती, सुनील पाण्डेय, संतराम गौतम, विन्दा चौधरी, अरमान हुसेन, शब्बीर अहमद, यशराज के.के., संजीव त्रिपाठी, उमेश उपाध्याय, संजय चौधरी, अमर बहादुर सिंह, अजय सिंह, राजकपूर, अफजल हुसेन, वृजभान कन्नौजिया के साथ ही कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

NEWS XPRESS LIVE

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles