इम्युनिटी बढ़ाने के लिए जरूरी हैं ये ‘मल्टी-विटामिन्स’

रोग प्रतिरोधक क्षमता मतलब शरीर की इम्युनिटी मजबूत करने में सहायक है और आपको संक्रामक रोगों से बचाने में सहायता करता है। इसके लिए आपको लगातार प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। हम अपने आहार और जीवनशैली को ध्यान में रखकर अपने शरीर को बीमारी से बचा सकते है। मजबूत इम्युनिटी क्यों और कितनी जरूरी है ये हम कोरोनाकाल में जान चुके है

स्वास्थ्य विशेषज्ञ का कहना है कि आहार पौष्टिकता को बढ़ाकर आप अपने इम्युनिटी में सुधार कर सकते हैं। जिन लोगों में कुछ मात्रा विटामिन्स और मिनरल्स की कमी रहती है डॉक्टर उन् लोगों को मल्टीविटामिन्स लेने की सलाह देते है। पर क्या आपको पता हैं की आप अपने खानपान में कुछ चीजों को शामिल करके, बिना सप्लीमेंट्स के भी आप अपने शरीर में विटामिन्स की मात्रा को बढ़ा सकते हैं। ये इम्युनिटी को मजबूत करने में भी आपके लिए सहायक है।

प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण हैं ये विटामिन्स :-

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन डी, विटामिन ई, सेलेनियम और जिंक वाली सभी चीजों का पर्याप्त मात्रा में सेवन करने से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को सुधारने में काफी लाभदायक होता है। बहुत सारे अध्ययन से हमे ये जानकारी मिली है कि जिन लोगों में इन पोषक तत्वों की कमी पाई जाती है उनके रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है। तो इस समस्या के साथ बार-बार बीमार होने का जोखिम अधिक हो सकता है। तो इस लेख में आपको बताते है कि हमे अपने शरीर की इम्युनिटी बढ़ाने के लिए किन-किन विटामिन्स वाली चीजों का सेवन किया जाना चाहिए।

विटामिन-सी के विभिन्न स्रोतों से कैसे बढ़ाएं मात्रा :-

स्वस्थ विशेषज्ञ बताते हैं,विटामिन-सी एक तरह का एंटीऑक्सीडेंट है, जो एक शोध में पाया गया है कि ये विटामिन हमारे शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करके कई क्रोनिक रोगों के खतरे को कम करने में सहायक होती है। विटामिन-सी, व्हाइट ब्लड सेल्स को बढ़ाती है तथा प्रतिरक्षा प्रणाली को सुधारने में भी मदद करती है। (संतरे, कीवी, नींबू, अंगूर), शिमला मिर्च, स्ट्रॉबेरीज, टमाटर, क्रूसिफेरस (ब्रोकोली, ब्रसेल्स स्प्राउट्स, पत्तागोभी, फूलगोभी) का सेवन करने से हमारे शरीर में विटामिन सी की कमी को पूर्ति करने में सहायक है। 

विटामिन-डी बढ़ाने के स्रोत :-

स्वस्थ विशेषज्ञ कहते हैं विटामिन-डी हड्डियों को मजबूत करने में सहायक हैं और साथ मांसपेशियों और तंत्रिका कार्यों में सुधार करने और हमारे शरीर की इम्युनिटी को बढ़ाने में भी लाभदायक है। विटामिन-डी प्रतिरक्षा प्रणाली को बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में भी सहायता करता है।विटामिन डी हम सूर्य की रोशनी से भी प्राप्त कर सकते हैं । इसके अलावा हम अपने भोजन में वसायुक्त मछली,मशरूम ,अंडे की जर्दी, पनीर,दही आदि के सेवन से विटामिन-डी की पूर्ति की जा सकती है।

शरीर के लिए जिंक भी जरूरी

विटामिन-सी और डी के बारे में तो अक्सर चर्चा होती रहती है, पर क्या आपको पता हैं की जिंक भी प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने मे मददगार हैं। जिंक हमारे शरीर की प्रतिरक्षा कोशिकाओं के विकास और सामान्य कार्यप्रणाली को बढ़ावा देता है। सेम, छोले, दाल, अखरोट, काजू, चिया सीड्स, अलसी, कद्दू के बीज आदि के सेवन से जिकं की पूर्ति की जा सकती है।  

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles