
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के हाईवे पर खजुआ गांव के पास गुरुवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात ट्रेलर ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी।
हादसे में बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद ट्रेलर ड्राइवर मौके से फरार हो गया।
घटना के बाद पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
news xprees live












