मोहर्रम को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

बस्ती। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बभनान चौकी परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों, धर्मगुरुओं, ताजियादारों तथा दोनों समुदायों के गणमान्य नागरिकों ने भाग लेकर आपसी भाईचारे और सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संकल्प लिया।

बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष गौर अतुल अंजान ने की। इस अवसर पर चौकी प्रभारी अजय नाथ कनौजिया सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष ने कहा कि मोहर्रम केवल धार्मिक आस्था का पर्व ही नहीं, बल्कि सामाजिक सौहार्द और अनुशासन का भी प्रतीक है। उन्होंने सभी से गंगा-जमुनी तहजीब और आपसी सद्भाव की परंपरा को कायम रखते हुए पर्व मनाने की अपील की।

पुलिस प्रशासन ने सोशल मीडिया के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए लोगों से अफवाहों और भड़काऊ संदेशों से दूर रहने का आग्रह किया। साथ ही स्पष्ट चेतावनी दी गई कि किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक अथवा समाज में तनाव पैदा करने वाली पोस्ट साझा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में मोहर्रम जुलूसों की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा हुई। ताजियादारों से जुलूस के निर्धारित मार्ग, समय और ताजियों की ऊंचाई संबंधी जानकारी प्राप्त की गई तथा सभी जुलूसों को पारंपरिक और पूर्व निर्धारित मार्गों से ही निकालने के निर्देश दिए गए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। इसके तहत चाकू, छुरी, तलवार अथवा अन्य शस्त्रों के सार्वजनिक प्रदर्शन पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

बैठक के अंत में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया तथा मोहर्रम को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांति के वातावरण में संपन्न कराने का संकल्प लिया।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles