सिद्धार्थनगर: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर रची साजिश, नशीला पदार्थ खिलाकर पति की हत्या, शव मिला राप्ती नदी किनारे

सिद्धार्थनगर जनपद से रिश्तों को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ढेबरुआ थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। पति कन्नन बीते 2 जून से लापता था। गुमशुदगी की जांच जब आगे बढ़ी तो पुलिस को शक उसकी पत्नी संगीता पर हुआ।

कड़ाई से पूछताछ में संगीता ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। संगीता ने बताया कि उसने अपने प्रेमी अनिल शुक्ला उर्फ विवेक के साथ मिलकर पहले पति को नशीला पदार्थ खिलाया और फिर उसे बलरामपुर जिले की राप्ती नदी में फेंक दिया। बुधवार को ग्राम सेमरहना, बलरामपुर में राप्ती नदी के किनारे एक कंकाल बरामद हुआ, जिसकी पहचान परिजनों ने कपड़ों के आधार पर कन्नन के रूप में की। इस मामले में मृतक के भाई बाबूलाल की तहरीर पर ढेबरुआ थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मुकदमा संख्या 104/2025, धारा 140(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत हुआ है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी प्रेमी चिंकू नाम से घर आता-जाता था और उसे रिश्तेदार समझा जाता था, लेकिन वही शख्स कन्नन की मौत की वजह बना। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि संगीता और अनिल के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे और पति इस रिश्ते में बाधा बन रहा था। इसलिए दोनों ने मिलकर इस खौफनाक साजिश को अंजाम दिया। क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ सुजीत कुमार राय ने बताया कि दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ में उन्होंने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles