लखनऊ, 3 फरवरी 2025 – उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर सीधी भर्ती-2023 के अंतर्गत शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं।
प्रथम चरण का प्रवेश पत्र जारी
वे अभ्यर्थी जो 26 दिसंबर 2024 से 24 जनवरी 2025 के बीच अभिलेख संवीक्षा एवं शारीरिक मानक परीक्षण (DV/PST) में अर्ह पाए गए हैं, वे 3 फरवरी 2025 से प्रवेश पत्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।
द्वितीय चरण के प्रवेश पत्र 10 फरवरी को
इसके अलावा, वे अभ्यर्थी जो 27 दिसंबर 2024 से DV/PST में सम्मिलित हुए थे और सत्यापन आदि विधिक कारणों से PET में छूट गए थे, उनके लिए द्वितीय चरण का PET प्रवेश पत्र 10 फरवरी 2025 को उपलब्ध कराया जाएगा।
अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट पर समय-समय पर अपडेट चेक करें।
आधिकारिक जानकारी:
परीक्षा नियंत्रक
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ
(इस खबर को शेयर करें और अन्य उम्मीदवारों तक जानकारी पहुँचाएं!)