योग, यज्ञ, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता से सबल होंगी महिलाएं-कामना पाण्डेय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरि मैरेज हाल बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में कामना पाण्डेय जिला प्रभारी महिला पतंजलि योग समिति बस्ती ने बताया कि योग, यज्ञ, स्वच्छता और आत्मनिर्भरता से महिलाएं सबल होंगी।

सरोज त्रिपाठी महामंत्री भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने बताया कि महिलाओं को समर्थ बनाने के लिए संस्था बालिका विद्यालयों में योग शिविर आयोजित करेगी।

इसके अलावा प्राकृतिक और घरेलू चिकित्सा में बालिकाओं और महिलाओं को दक्ष किया जाएगा। इससे पूर्व सामूहिक योग और वैदिक यज्ञ कर महिलाओं को उत्तम स्वास्थ्य और स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस अवसर पर सम्मिलित महिला योग साधकों एवं शिक्षिकाओं ने अपने अपने अनुभव साझा किए।

इस अवसर पर किरन वर्मा मीडिया प्रभारी के नेतृत्व में चल रहे गीत, संगीत और योग प्रदर्शन का कार्यक्रम फूलों की होली में बदल गया। रश्मि गुप्ता तहसील प्रभारी ने अतिथियों को योग से निरोग होने का संदेश दिया। सभी लोगों ने सहभोज का आनंद लिया।

इस अवसर पर योग शिक्षिका बबली शर्मा, पुष्पा सिंह, आभा मिश्रा, अनुपम श्रीवास्तव, शालिनी श्रीवास्तव, मीरा सिंह, फूल, किरण वर्मा, अंजना, रंजना त्रिपाठी, शशि त्रिपाठी, गीता त्रिपाठी, वंदना त्रिपाठी, मोनिका, सीलम, सुधा, रागिनी गुप्ता, मधु जायसवाल, संजू कसौधन सहित अनेक योग साधक और शिक्षिकाएं सम्मिलित रहीं।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles