महिला दिवस पर कांग्रेस नेत्री मंजू पाण्डेय ने किया संवाद, महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा पर जोर

विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने नगर पंचायत गनेशपुर में महिलाओं से सीधा संवाद किया।

बस्ती, 8 मार्च। विश्व महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी श्रम प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव एवं महिला कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष मंजू पाण्डेय ने नगर पंचायत गनेशपुर में महिलाओं से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने फल, मिष्ठान, टॉफी, बिस्किट और छात्रों में शिक्षण सामग्रियों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

महिलाओं की स्थिति पर चर्चा करते हुए, मंजू पाण्डेय ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा कि यूपी में गरीब, दलित और अल्पसंख्यक महिलाओं की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने आरोप लगाया कि इन वर्गों की महिलाओं को न्याय पाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, और गंभीर उत्पीड़न, दुराचार जैसी घटनाओं में भी त्वरित न्याय नहीं मिल रहा।

उन्होंने महिलाओं से कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया, ताकि प्रदेश में महिलाओं को सम्मान, सुरक्षित वातावरण और रोजगार के अवसर मिल सकें। मंजू पाण्डेय ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं के हक और न्याय की लड़ाई लड़ती रहेगी।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles