बदमाशों ने पति को तमंचा सटाकर महिला के कान का जेवर लूटा ?

पैकोलिया (बस्ती)। कठौतिया सांवडीह गांव के पास शुक्रवार की दोपहर बाइक सवार तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने बाइक सवार दंपती को रोक लिया। पति की कनपटी पर तमंचा सटाकर पत्नी के कान का झाला छीन कर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई।

लूट की वारदात का विवरण

जानकारी के अनुसार, गोंडा जनपद के खोड़ारे थाना क्षेत्र के लक्ष्मी नगर ग्रांट निवासी मेहीलाल मौर्य शुक्रवार को बाइक से पत्नी मानती देवी व बेटी सविता को बस्ती दवा करने गए थे। घर लौटते समय दोपहर बाद करीब 3:30 बजे कठौतिया सांवडीह गांव के पास पहले से बाइक लेकर खड़े तीन बदमाशों ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया।

लूट के बाद बदमाश फरार

बाइक रोकते ही मेहीलाल की कनपटी पर तमंचा सटा दिया। उसकी पत्नी मानती देवी के दोनों कान का झाला छीन कर फरार हो गए। मानती का कान फट गया और खून बहने लगा। दंपती और उनकी बेटी काफी घबरा गई। कुछ देर बाद मेहीलाल ने पुलिस को सूचना दी।

Basti News: घर के पास टहलती महिला को बाइक ने मारी टक्कर, दर्दनाक मौत !

पुलिस ने शुरू की छानबीन

थानाध्यक्ष रामफल चौरसिया ने बताया कि छानबीन की जा रही है। बदमाशों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है। खबर लेकर जाने तक पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया था।

Basti News: “दुरुस्त कराने के लिए लौटाए गए 19 स्कूली वाहन, जानें क्या थी कमियां”

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles