मुजफ्फरनगर/बिहार
बिहार राज्य के मुजफ्फरनगर जिले में मानवता/मानवीय संबंधों को कलंकित करने वाले तथा सुनने के बाद दिलदहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला ने मां और बच्चे के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। कलयुगी मां ने अपने दो मासूम बच्चों को रसगुल्ले में जहर देकर मार डाला है। पुलिस ने बच्चों का पोस्टमार्टम कर कातिल मां को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि महिला का प्रेमी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
बच्चों की संदिग्ध मौत पर उठ रहे थे सवाल
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि थाना भोपा क्षेत्र के गांव रुड़कली में 19 जून गुरुवार की दोपहर पुलिस को सूचना मिली कि दो बच्चों की संदिग्ध मौत हो गई है.ल। सूचना पर पहुंची पुलिस ने 5 वर्षीय अरहान और एक वर्षीय इनाया को मृत पाया। बच्चों की मां मुस्कान घर पर मौजूद थी, जबकि पिता वसीम चंडीगढ़ में मजदूरी करने गया था। पुलिस ने दोनों बच्चों के मृत शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को दिए बयान में बच्चों की मां मुस्कान ने बताया कि बच्चों को सुबह नाश्ते में चाय और बिस्कुट दिया था। वहीं, बच्चों के शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया था। वहीं अचानक हुई बच्चों की मौत और मां की गतिविधियां संदिग्ध लग रही थीं।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज
पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्चों के शरीर में जहर पाए जाने के बाद मुस्कान से पुलिस ने कड़ी पूछताछ की। मुस्कान ने अपना अपराध को कबूल करते हुए बताया कि उसका जुनैद से प्रेम संबंध है। प्रेमी जुनैद के साथ मिलकर बच्चों को रास्ते से हटाने की साजिश रची थी। मुस्कान ने बताया कि 7 साल पहले रुड़कली निवासी वसीम से हुई थी, जो दो वर्षों से टीबी की बीमारी से पीड़ित है। वह उसकी इच्छाओं को पूरा नहीं कर पा रहा था। इसी दौरान उसे जुनैद से प्रेम हो गया।
प्रेमी ने बच्चों का खर्च उठाने से किया था मना
पति की गैरमौजूदगी में मुस्कान और जुनैद के बीच अवैध संबंध थे। मुस्कान ने जुनैद से शादी करने की जिद की। लेकिन जुनैद ने बच्चों के खर्च को लेकर मना कर दिया। इसके बाद दोनों ने मिलकर बच्चों को मारने की साजिश रची थी। 19 जून की सुबह मुस्कान ने बच्चों को रसगुल्ले में जहर मिलाकर दे दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।
ट्रैक्टर शॉप से खरीदा जहर
इस मामले में जानकारी देते हुए एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर मां मुस्कान से सवाल जवाब किए तो वह घबरा गई। कुछ देर में मुस्कान ने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि पति के बाहर होने के कारण उसके रिश्तेदार जुनैद से अवैध संबंध बन गए थे। दोनों ने एक साथ रहने का फैसला किया था। जुनैद ने साफ तौर से वसीम के बच्चों का खर्चा उठाने से मना कर दिया था। जहर एक ट्रैक्टर शॉप से खरीदा गया था, जिसकी बग़ैर पर्ची बिक्री की भी जांच की जा रही थी। जहर को रसगुल्ले में मिलाकर बच्चों को दे दिया। वहीं महिला मुस्कान को गिरफ़्तार कर जेल भेज दिया गया है।
news xpress live















