बस्ती में यंगबार एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण और उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रक्रिया की देखरेख वरिष्ठ अधिवक्ता राधेश्याम यादव और विनय सिंह ने की। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में अधिवक्ता विनोद भट्ट विजयी हुए। महामंत्री पद पर दुर्गेश नन्दन श्रीवास्तव ने जीत हासिल की।
चुनाव परिणाम घोषित होते ही एसोसिएशन कार्यालय में खुशी का माहौल छा गया। अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और माल्यार्पण कर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप कुमार पाण्डेय ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करना आवश्यक है। साथ ही भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर मुखर होकर आवाज उठाने की जरूरत है।
विजेताओं को बधाई देने वालों में अधिवक्ता शेषनाथ पाठक, रविशंकर शुक्ला, शिखा अग्रहरि, अनुज गुप्ता, जवाहर मिश्रा, अशोक श्रीवास्तव, पहलवान चौधरी, अरविन्द मिश्रा और महेश शुक्ला सहित कई अधिवक्ता मौजूद थे। चुनाव प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए अधिवक्ता समाज ने चुनाव अधिकारियों और पूरी टीम का आभार व्यक्त किया।
news xprees live















