बस्ती में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष चतुर्भुजी पाण्डेय के साथ पुलिस चौकी में दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। पीड़ित नेता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
चतुर्भुजी पाण्डेय ने आरोप लगाया है कि 4 अगस्त को वह अपने ग्राम पंचायत के दो पक्षों के बीच चल रहे विवाद की पैरवी के लिए महसो चौकी गए थे जैसे ही वे दोनों पक्षों को लेकर पुलिस चौकी पहुंचे,
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें चौकी से भगाने की धमकी दी। साथ ही गाली-गलौज करते हुए उनका अपमान किया। पाण्डेय का कहना है

कि जब उन्होंने अपना परिचय देते हुए बताया कि वे सुभासपा के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, तो पुलिसकर्मी और अधिक आक्रामक हो गए नेता को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया
उन्होंने कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें हिरासत में ले लिया। नेता को रातभर थाने में बैठाकर रखा गया और कहा गया कि अब जो करना हो कर लेना। नेता ने आरोप लगाया है कि जब जनप्रतिनिधियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार होता है, तो आम जनता की स्थिति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।
उन्होंने इस मामले को गंभीरता से लेकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव विनोद कुमार राजभर ने कहा कि सपा सरकार में जिस तरह से पुलिस गुंडई करती थी, वह इनके जहन से अभी खत्म नहीं हुआ है।
news xpress live















