पुलिस अधीक्षक से लगाए न्याय की गुहार
अर्चना पाण्डेय पत्नी सदानन्द पाण्डेय साकिन कुरहा पट्टी दरियांव थाना नगर जनपद बस्ती की निवासिनी है। प्रार्थिनी के पति सदानन्द पाण्डेय भारतीय सेना से सेवा निवृत्त है तथा कूल इण्डिया लि० में कार्यरत है तथा दिनांक 02.08.2025 को अवकास लेकर घर आये थे प्रार्थिनी के पड़ोसी विनोद पाण्डेय पुत्र पदम पाण्डेय एक व्यक्तिचारी, शराबी तथा गुण्डा प्रवृत्ति का व्यक्ति है जो अक्सर शराब पीकर अकारण ही सभी पड़ोसियों से गाली-गलौज करता है तथा मारपीट करता रहता है
विनोद के घर पर थाना नगर में कार्यरत कान्सटेबल विनोद यादव का आना-जाना व उठना-बैठना है। दिनांक 05.08.2025 को और दिन की भाँति विनोद पाण्डेय शराब पीकर रात करीब 10:00 बजे आया और मेरे पति का नाम लेकर माँ-बहन की गन्दी गन्दी गाली देने लगा जिस पर मेरे पति ने घर से निकलकर उसको डॉटा और कहा कि तुम अभी शराब के नशे में हो अभी घर जाओ तब तक और लोग भी आकर विनोद के घर भेज दिये
लेकिन कान्सटेबल विनोद यादव की शह पाकर विनोद पाण्डेय द्वारा एक झूठी तहरीर मारपीट की थाना नगर पर मेरे पति के विरूद्ध दिया गया। जिससे थाना नगर की पुलिस द्वारा आज दिनांक 07.08.2025 को समय करीब 10 बजे थाने पर बुलाया और बिना सत्यता की जानकारी किये ही मेरे पति को थाने पर बैठा लिया गया और उनका मोबाइल छीन कर बन्द कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में प्रार्थिनी के प्रकरण में सत्यता की जाँच कर उचित कार्यवाही किया जाना अत्यन्त आवश्यक है।
NEWS XPRESS LIVE















