थाना परसरामपुर में आगामी बकरीद त्योहार को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
बैठक थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देश पर अपर पुलिसअधीक्षक श्यामाकांत क्षेत्राधिकारी हरैया स्वर्णिमा सिंह के पर्यवेक्षण में किया गया।
बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों, धर्मगुरुओं, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने भाग लिया।
इस दौरान बकरीद के अवसर पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, साफ-सफाई और आपसी भाईचारे को बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।
पुलिस प्रशासन ने सभी लोगों से शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
थानाध्यक्ष विश्व मोहन राय ने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है।
बैठक में मौजूद लोगों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का भरोसा दिलाया।












