बस्ती में राशन वितरण में गड़बड़ी का मामला सामने आया है।
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के गोबरहिया निवासी उमेश शुक्ल ने मुख्यमंत्री पोर्टल आईजीआरएस पर शिकायत दर्ज कराई है।
जबकि प्रसिद्ध कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र देकर ग्राम पंचायत लोहरौली के कोटेदार राज नारायण पर घटतौली और मनमानी का आरोप लगाया है।
शिकायतकर्ताओं का कहना है कि राशन कार्ड धारकों को निर्धारित मात्रा से 2 किलो कम राशन दिया जा रहा है।
आरोप है कि बचा हुआ राशन खुले बाजार में बेचा जाता है।
विरोध करने पर कोटेदार अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए मारपीट पर उतारू हो जाते हैं।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कोटेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सभी पात्र लोगों को पूरा राशन दिलाने की मांग की है।









