बस्ती में छठे बड़े मंगलवार पर भक्ति का उमड़ा सैलाब, जगह-जगह भंडारे और सुंदरकांड पाठ

बस्ती। ज्येष्ठ मास के छठे बड़े मंगलवार पर जिलेभर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। मंदिरों, प्रमुख चौराहों और बाजारों में सुंदरकांड पाठ, भंडारे, भजन-कीर्तन तथा शरबत वितरण के आयोजन हुए। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ पड़ी और बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

शहर के हनुमानगढ़ी गांधीनगर में सुबह से दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ लगी रही। वहीं फौव्वारा तिराहा पर डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता की अगुवाई में भंडारे का आयोजन किया गया। बीएसए कार्यालय के सामने बीएसए अनूप तिवारी के नेतृत्व में भी श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की व्यवस्था की गई।

इसके अलावा गांधीनगर, टाउन क्लब, कंपनीबाग चौराहा, मालवीय रोड, रोडवेज, जिला अस्पताल, पांडेय बाजार और मंगल बाजार समेत कई स्थानों पर भंडारे आयोजित किए गए। रौतापार स्थित शनिदेव मंदिर में भंडारे के साथ भजन-कीर्तन का कार्यक्रम हुआ, जबकि मालवीय रोड पिकौरा शिवगुलाम में पूजा-अर्चना और प्रसाद वितरण किया गया।

कंपनीबाग शिव मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। इसके बाद शुरू हुआ भंडारा देर रात तक चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

महादेवा बाजार और बभनान में भी हुए आयोजन

लालगंज संवाददाता के अनुसार, महादेवा बाजार में ग्रामीण बैंक के पास बड़े मंगलवार पर भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य लोग और श्रद्धालु शामिल हुए।

वहीं बभनान नगर पंचायत में सराफा मोहल्ला, नई बाजार, सब्जी मंडी, विजय नगर चौराहा और हरिया चौराहा सहित कई स्थानों पर सुंदरकांड पाठ और भंडारे का आयोजन किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रबल मालानी समेत अनेक लोगों ने कार्यक्रमों में भाग लिया।

मुंडेरवा क्षेत्र में भी गूंजे बजरंगबली के जयकारे

मुंडेरवा संवाददाता के अनुसार, ज्येष्ठ मास के छठे मंगलवार पर हनुमानगढ़ी लोहदर, हनुमानगढ़ी बोदवल बाजार, देवरिया मंदिर और किठिऊरी मंदिर में भंडारे और भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles