बहादुरपुर (बस्ती)। कलवारी थाना क्षेत्र के लुंबिनी-दुद्धी मार्ग पर स्थित बेईली गांव के पास सोमवार शाम कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक चालक घायल हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए राम जानकी मार्ग, कलवारी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बहादुरपुर भेजवाया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक ने हेलमेट पहन रखा था, जिसके कारण उसे गंभीर चोट नहीं आई। चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत खतरे से बाहर है।
घायल की पहचान लवकुश, निवासी भुवर सराय, थाना नगर के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।










