7 जून को मोदी को भाजपा संसदीय दल-एनडीए संसदीय दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद राष्ट्रपति के सामने सरकार बनाने का दावा पेश होगा। शपथ ग्रहण 8 जून को हो सकता है। मोदी के साथ कुछ मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
भाजपा और उसके सहयोगी दल
भाजपा को बहुमत नहीं, 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों का समर्थन मिला है। पार्टी को 240 सीटें मिली हैं, जो बहुमत के आंकड़े (272) से 32 सीटें कम हैं। ऐसे में वह 14 सहयोगी दलों के 53 सांसदों के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चलाएगी। इसमें चंद्रबाबू की टीडीपी 16 सीटों के साथ दूसरी और नीतीश की जेडीयू 12 सीटों के साथ तीसरी सबसे बड़ी पार्टी है।
| पार्टी | सीटें |
|---|---|
| तेलुगु देशम पार्टी (TDP) | 16 |
| जनता दल यूनाइटेड (JDU) | 12 |
| शिवसेना – शिंदे गुट | 7 |
| लोजपा- रामविलास | 5 |
| जनता दल सेक्युलर (JDS) | 2 |
| जनसेना पार्टी (JSP) | 2 |
| राष्ट्रीय लोक दल (RJD) | 2 |
| ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) | 1 |
| हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) | 1 |
| नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी (NCP) | 1 |
| अपना दल – सोनेलाल (ADS) | 1 |
| असम गण परिषद (AGP) | 1 |
| सिक्किम क्रान्तिकारी मोर्चा (SKM) | 1 |
| यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल (UPPL) | 1 |













