Basti News: लोकसभा चुनाव में सपा मजबूती से देगी भागीदारी: राम प्रसाद

बस्ती। क्षेत्र के मलौली गोसांई बाजार में बुधवार को सपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ सम्मेलन आयोजित हुआ। मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी जी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सपा मजबूती से भागीदारी रहेगी। इस बार कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी जी ने कहा कि चुनाव में सरकार ने अच्छे दिनों को वादा कर सत्ता संभाला। लेकिन ऐसा नहीं हुआ।


जनता काफी परेशान हैं,अब लोग अच्छे दिन ढूंढ रहे हैं। मतदाता परिवर्तन का मूड बना चुके हैं। इस बार परिवर्तन की लहर काफी तेजी से चल रही है। सत्ताधारी दल से हर कोई आजिज आ चुका है। इस बार चुनाव को लेकर लोगों मे एक नई आशा हैं कार्यक्रम की अध्यक्षता पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद यादव ने किया, और संचालन विधानसभा अध्यक्ष अरविंद यादव ने किया। मौके पर प्रभाकर वर्मा, मनीष यादव, संजय गौतम, आरडी निषाद, मुरली धर मौर्या, विनोद निषाद, अखिलेश यादव, हिमांशु सिंह रानू, सीताराम चौहान आदि मौजूद रहे।

Read also – Basti News: रेल दुर्घटना मे हेड कांस्टेबल रामकरण चौहान की हुई मौत

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles