Basti news : स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित वेद प्रचार कार्यक्रम

बस्ती। महर्षि दयानंद २००वीं जन्म जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में स्वामी दयानंद विद्यालय सुरतीहट्टा बस्ती में आयोजित आर्य संगोष्ठी में जिले में वेद प्रचार कार्यक्रमों के विस्तार पर चर्चा हुई और आचार्य सुरेश जोशी वैदिक प्रवक्ता के नेतृत्व में जिला सभा की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। जिला आर्य उप प्रतिनिधि सभा के प्रधान के रूप में ओम प्रकाश आर्य का चयन किया गया। सत्येन्द्र वर्मा को उपप्रधान और हरिहर मुनि को मंत्री पद का दायित्व सौंपा गया।

शिक्षक मनीष मेंहदीरत्ता को कोषाध्यक्ष, पत्रकार एसोशिएशन संघ बस्ती के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय को प्रचार मंत्री कौशल किशोर, अजय अग्निहोत्री, जमुना प्रसाद पांडेय, गरुड़ ध्वज पांडेय, प्रेमचंद त्रिपाठी, शिवपूजन आर्य, राधेश्याम, मुरली धर भारती जी एवं वृजकिशोर को अंतरंग सदस्य का पदभार दिया गया। श्री उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी पुस्तकालयाध्यक्ष चयनित किए गये। किरन आर्या मंत्राणी आर्य समाज टांडा के नेतृत्व में उर्मिला आर्य ने आर्य समाज मंदिर बस्ती में व श्रीमती गीता जी ने आर्य समाज ग्राम खम्हरिया में स्त्री आर्य समाज बनाने का संकल्प लिया। चुनाव अधिकारी सुरेश जोशी ने लोगों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाते हुए उनके कर्तव्य का उपदेश दिया।

10 फरवरी से 12 फरवरी तक पर्यावरण शोधक यज्ञ, भजन और उपदेश का कार्यक्रम आयोजित –

इस अवसर पर जिला सभा के नवनिर्वाचित प्रधान ओम प्रकाश आर्य ने बताया कि जिले में वेद प्रचार कार्यक्रम के अन्तर्गत कुंवानो और मनोरमा के संगम पर स्थित लालगंज कस्बे में दिनांक 10 फरवरी से 12 फरवरी तक पर्यावरण शोधक यज्ञ, भजन और उपदेश का कार्यक्रम आयोजित है। इसके अलावा जिले के समस्त आर्य समाज मंदिरों में दिनांक 12 फरवरी को महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती अत्यंत हर्षोल्लास पूर्वक मनाई जाएगी।

इस अवसर पर मुरली धर भारती प्रधान आर्य समाज गांधी नगर, राधेश्याम, उपेन्द्र जी शर्मा, शिक्षक उपेन्द्र नाथ त्रिपाठी, प्रेमचंद त्रिपाठी आर्य समाज गजाधर पुर, विनोद जी गंगापुर, आचार्य अजय अग्निहोत्री, जमुना प्रसाद पांडेय जी, आर्य समाज महाराज गंज, चंद्रप्रकाश जी आर्य समाज मुंडेरवा, रामप्रसाद जी आर्य समाज मेहदावल, शिवदयाल जी, शिवप्रसाद प्रबंधक सदानंद उच्च माध्यमिक विद्यालय ऐंठी, गिरजा शंकर प्रधान, आर्य समाज लालगंज, अश्विनी तिवारी, चंद्र मुनि वानप्रस्थी लालगंज, सहित अनेक आर्य नर- नारियों ने प्रतिभाग किया। सहभोज के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Read also : Basti News :आर्य समाज नई बाजार बस्ती द्वारा आयोजित किया गया तीन दिवसीय रामचर्चा कार्यक्रम

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles