Basti News: ट्रक की चपेट में आकर 42 वर्षीय युवक की मौत

छावनी। फोरलेन पर थाना क्षेत्र के पचवस पेट्रोलपंप के पास हादसा हुआ। जिसमें एक 42 वर्षीय युवक की ट्रक चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक बताया जा रहा हैं,कि छावनी थाने के प्रतापपुर के निवासी संतोष कुमार सिंह के बेटे राम सिंह थे, जो किसी जरूरी काम से बाइक लेकर विक्रमजोत गए थे।काम खत्म करके राम सिंह वापस या रहे थे, वापस आते समय पचवस पेट्रोलपंप के पास किसी ट्रक ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दिया। टक्कर लगते ही अचानक संतोष कुमार सिंह ट्रक के नीचे आ गए।

सूचना मिलते ही छावनी पुलिस वहा पहुँची, राम सिंह को गंभीर हालत में सीएचसी विक्रमजोत ले गई। वहा पर जांच के दौरान ही युवक की उनकी मौत हो गई। राम सिंह को कुचलने वाले ट्रक को छावनी कस्बे के राम जानकी तिराहे पर पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है।

Read also –Basti News: मूर्ति विसर्जन के दौरान दो पक्षों मे हुआ विवाद, 12 लोग घायल और 4 की हालत गंभीर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -

Latest Articles