बस्ती, 27 सितंबर। भारत की जनवादी नौजवान सभा (जनौस) द्वारा शहीदे-आजम भगत सिंह का जन्मदिवस लोहिया कॉम्प्लेक्स स्थित कैंप कार्यालय पर शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के संघर्ष दिवस के रूप में मनाया गया।
जनौस के जिला अध्यक्ष ने भगत सिंह के फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए कहा कि भगत सिंह और उनके साथियों ने मात्र आजादी के लिए ही कुर्बानी नहीं दिया था बल्कि उनके पास आजाद भारत कैसा होगा का स्पष्ट विजन था ,
जो हिंदुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन एसोसिएशन के संविधान के रूप में हमारे सामने मौजूद है अर्थात समाजवादी गणतांत्रिक धर्म निरपेक्ष देश जिसमें सामाजिक न्याय ,युवा ,किसान,मजदूर,छात्र, महिलाएं अपने बुनियादी अधिकारों को प्राप्त कर सकेंगी।आज भी भगत सिंह के सपनों के भारत का निर्माण बाकी है।
माकपा के जिला सचिव कामरेड शेषमणि ने कहा कि देश भर में युवा शिक्षा ,रोजगार और स्वास्थ्य के अवसर कम होने से आक्रोशित है, अलग अलग कारणों से आंदोलन में है,सरकारों को उनके सवालो को हल करना ही होगा।
पुष्पांजलि के पश्चात गोष्ठी को नवनीत यादव,ओमेंद्र,संतोष कुमार यादव,राकेश,साधु ने संबोधित किया
के के तिवारी (9451260786)














