Shubman Gill new India ODI captain: सीनियर मेंस सिलेक्शन कमिटी ने अक्टूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की आगामी द्विपक्षीय श्रृंखला के लिए भारत की टीम का चयन कर लिया है.
नई दिल्ली: आखिरकार वही हुआ जिसकी चर्चा जोरों पर थी. रोहित शर्मा को हटाकर शुभमन गिल को भारतीय वनडे क्रिकेट टीम का नया कप्तान बना दिया गया. जैसे कभी धोनी के बाद युवा कोहली को कप्तान बनाया गया था, ठीक उसी तरह अब रोहित के बाद बागडोर युवा गिल का सौंपी गई है. 38 साल के रोहित शर्मा को हटाकर 26 साल के गिल को कप्तान बनाने की इनसाइड स्टोरी क्या है?
रोहित की जगह गिल को कप्तान बनाने के क्या मायने?
दरअसल, 19 अक्टूबर से शुरू हो रहे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर तीन वनडे और पांच टी-20 मैच की सीरीज के लिए आज भारतीय टीम का ऐलान किया गया. वनडे टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली तो हैं, लेकिन कप्तानी अब शुभमन गिल करेंगे. सिलेक्टर्स के इस फैसले को अगर डिकोड किया जाए तो यही लगेगा कि ये अब सिलेक्टर्स रोहित से परे देखना शुरू कर चुके हैं.
2027 के वनडे वर्ल्ड कप पर सिलेक्टर्स की निगाहें
रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट इतिहास के सफलतम कप्तानों में से एक हैं. हिटमैन की कप्तानी में भारत ने कई टूर्नामेंट और आईसीसी ट्रॉफी जीती है. रोहित जब आखिरी बार कप्तान थे तो तब मार्च 2025 में उन्होंने भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताई थी. इससे पहले 2024 में टी-20 वर्ल्ड चैंपियन बनाया तो 2023 के वनडे वर्ल्ड कप में भारत को फाइनल तक पहुंचाया था. मगर अब चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर ने फ्यूचर प्लानिंग कर ली है. उम्र और फिटनेस के मद्देनजर शुभमन की अगुवाई मेंनई पीढ़ी तैयार हो रही है. शायद चयनकर्ता चाहते हैं कि 2027 के वनडे वर्ल्ड कप से पहले गिल को अपनी टीम तैयार करने का एक लंबा वक्त मिले.
भारत की वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर) और यशस्वी जायसवाल
भारत की T20I टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल (उपकप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा
पहला वनडे- 19 अक्टूबर, पर्थ
दूसरा वनडे 23 अक्टूबर, एडिलेड
तीसरा वनडे- 25 अक्टूबर, सिडनी
पहला टी-20- 29 अक्टूबर, कैनबरा
दूसरा टी-20- 31 अक्टूबर, मेलबर्न
तीसरा टी-20- 2 नवंबर, होबार्ट
चौथा टी-20- 6 नवंबर, गोल्डकोस्ट
पांचवां टी-20- 8 नवंबर, ब्रिसबेन
news xpress live












