वेनेजुएला की मुख्य विपक्षी नेता और मानवाधिकार कार्यकर्ता मारिया कोरिना मचाडो को 2025 का शांति नोबेल पुरस्कार देने का ऐलान किया गया है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार जीतने के बाद मारिया ने पहली प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने यह पुरस्कार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित किया है।
यह पुरस्कार जीतने के बाद मारिया ने सोशल मीडिया पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को यह पुरस्कार समर्पित किया। उन्होंने पीड़ा झेल रहे वेनेजुएला के लोगों के साथ खड़े होने के लिए ट्रंप की प्रशंसा की। मारिया ने काह कि वेनेजुएला के संघर्ष को मान्यता दी गई है। इससे आजादी हासिल करने के हमारे उद्देश्य के पूरा होने में मदद मिलेगी।
हम जीत के मुहाने पर खड़े हैं और आज हमारा राष्ट्रपति ट्रंप, अमेरिका के लोगों, लैटिन अमेरिका के लोगों और दुनिया के लोकतांत्रिक देशों पर भरोसा बढ़ा है। आजादी और लोकतंत्र की बहाली के लिए ये हमारे प्रमुख सहयोगी हैं। मैं यह प्राइज वेनेजुएला के लोगों और राष्ट्रपति ट्रंप को समर्पित करती हूं जिन्होंने इस काम में हमारा सपोर्ट किया।










