नगर बाजार (बस्ती)। विकास खंड बहादुरपुर के ग्राम पंचायत भेलवल में स्थित प्राचीन मां दुर्गा का मंदिर ब्रिटिश हुकूमत के समय से श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र रहा है। ग्राम प्रधान अरविंद सिंह के अनुसार, इस मंदिर की स्थापना ब्रिटिश शासन के दौरान हुई थी। अरविंद सिंह ने बताया कि उनके दादा, स्वतंत्रता सेनानी लक्ष्मी नारायण सिंह को प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 15 अगस्त 1972 को ताम्र पत्र देकर सम्मानित किया था, और उन्होंने अपने पूर्वजों से सुना था कि यह मंदिर खुले आसमान के नीचे स्थापित किया गया था, जहाँ प्रतिदिन पूजा-अर्चना और मशाल जलाने की परंपरा थी।

75 वर्षीय शंभू सिंह ने मंदिर के इतिहास को बताते हुए कहा कि यहां जो भी भक्त मन्नत मांगते हैं, उनकी मनोकामना मां दुर्गा अवश्य पूरी करती हैं। उन्होंने कहा कि इस मंदिर की प्रतिष्ठा और श्रद्धा ब्रिटिश काल से चली आ रही है, और आसपास के इलाकों में इसके प्रति लोगों की गहरी आस्था है। मंदिर का माहात्म्य इतना प्रबल है कि यहां वर्ष भर भक्तों का आना-जाना लगा रहता है, परंतु नवरात्र के समय यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ती है।
कहा जाता है कि मंदिर की स्थापना 1316 में तत्कालीन राजा गणपति राव ने की थी, और धीरे-धीरे 1360 में लोगों ने इसे आकार देना शुरू किया। तब से हर शारदीय नवरात्र पर यहां मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर भव्य पूजा अर्चना की जाती है, जो आज भी जारी है।.

75 वर्षीय रामचंद्र सिंह ने बताया कि विशेष रूप से शारदीय और बसंती नवरात्र में हजारों श्रद्धालु यहां आते हैं और मन्नत मांगते हैं। माता रानी की कृपा से उनकी सभी इच्छाएं पूर्ण होती हैं, जिससे इस मंदिर की मान्यता और बढ़ गई है।
Basti News: दुष्कर्म के आरोपी का शव पेड़ से लटका मिला, आत्महत्या का शक