भव्य झांकी में निकली श्रीराम महायज्ञ की शोभायात्राहजारों की संख्या में महिलाओ ने कलश में भरा जल

बस्ती: मुंडेरवा नगर पंचायत के बोदवल बाज़ार में स्थापित श्री राम जानकी व हनुमान गढ़ी मंदिर स्थान पूरब पोखरा वार्ड नं0 5 (इंदिरा नगर) में विगत सोलह वर्षों की भांति इस वर्ष भी भव्य तरीके से श्रीराम महायज्ञ की झांकी बुधवार को हाथी घोड़े ऊंट एवं बाजे- गाजे के साथ निकाली गईं।

यज्ञाचार्य पंडित प्रदीप जी महाराज के नेतृत्व में 51 वैदिक विद्वानों द्वारा विधि-विधान से मंत्रोच्चारण करते हुए यह कलश यात्रा प्रारंभ हुआ जो 7 अप्रैल 2024 चलेगा । भंडारे का आयोजन निरन्तर चलता रहेगा। प्रदीप महाराज ने बताया भारतीय वैदिक संस्कृति में इस यज्ञ का विशेष महत्व है। यज्ञ के माध्यम से ही देवों को भोजन प्रदान किया जाता है। यज्ञ के माध्यम से जीव कल्याण होता है तथा इंद्र देव प्रसन्न होते हैं।

इस श्री राम महायज्ञ में देश के जाने माने आचार्य,
महामंडलेश्वर,वैदिक विद्वान, चिंतक,विचारक भी पधारेंगे। इस ऐतिहासिक महायज्ञ में प्रातःकाल यज्ञ में आहुतियां प्रदान की जायेंगी एवं दिन में 2 बजे से परम पूज्य देवेंद्र महाराज के द्वारा श्री राम कथा का अमृतरसपान कराया जाएगा। रात्रि में श्री राम लीला का मंचन स्थानीय कलाकारों द्वारा किया जाएगा।

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles