उत्तर प्रदेश की राजधानी Lucknow में 69000 शिक्षक भर्ती मामले को लेकर युवाओं का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। भीषण गर्मी के बीच अभ्यर्थियों ने ऐसा विरोध प्रदर्शन किया जिसने हर किसी को सोचने पर मजबूर कर दिया।
प्रदर्शन कर रहे युवाओं का कहना है,
“हम कीड़े हैं, कॉकरोच हैं… इसलिए अब रेंगकर दंडवत प्रदर्शन कर रहे हैं, ताकि सरकार और शिक्षा मंत्री हमारी आवाज़ सुन सकें।”
44 डिग्री की तपती गर्मी में अभ्यर्थी सड़क पर लेटकर और रेंगते हुए विरोध प्रदर्शन करते नजर आए। युवाओं का आरोप है कि लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया में न्याय नहीं मिल रहा, जिसके कारण उनका भविष्य अधर में लटका हुआ है।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वर्षों की मेहनत और तैयारी के बाद भी उन्हें सिर्फ आश्वासन मिल रहा है। इसी नाराजगी के चलते अब उनका आंदोलन और उग्र होता दिखाई दे रहा है।
सोशल मीडिया पर इस प्रदर्शन के वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं, जहां लोग युवाओं की हालत देखकर भावुक प्रतिक्रिया दे रहे हैं।














