मैतेयी नेता की गिरफ्तारी के बाद मणिपुर में भड़की हिंसा

राजधानी इंफाल समेत कई जिलों में इंटरनेट सेवा सस्पेंड

मणिपुर में अरामबाई तेंगोल के नेता कानन सिंह और अन्य चार सदस्यों की गिरफ्तारी के बाद भीषण हिंसक प्रदर्शन हुए जिसके चलते राजधानी इंफाल समेत पांच जिलों में शनिवार रात से अगले पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है. साथ ही पुलिस ने चार ज़िलों में धारा 163 लागू कर सार्वजनिक जगह पर लोगों के जुटने और प्रदर्शन करने पर रोक लगा दी है. वहीं एक ज़िले में कर्फ्यू लगाया गया है.

इस बीच सीबीआई के अधिकारियों ने बताया कि मणिपुर हिंसा से संबंधित विभिन्न आपराधिक गतिविधियों में कथित संलिप्तता के लिए अरामबाई तेंगोल के सदस्य कानन सिंह को इंफाल एयरपोर्ट से किया गिरफ्तार किया। उसे गुवाहाटी ले जाया गया है, जहां उसे पुलिस रिमांड के लिए अदालत में पेश किया जाएगा।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के अनुसार, सीबीआई मणिपुर हिंसा से संबंधित मामलों की जांच कर रही है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि मणिपुर में कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए मणिपुर हिंसा के मामलों की सुनवाई मणिपुर से गुवाहाटी स्थानांतरित कर दी गई है। सीबीआई ने स्पष्ट किया है कि कानन सिंह को रविवार को गिरफ्तार किया गया। अन्य चार सदस्यों के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।


अरामबाई तेंगोल के सदस्यों ने गिरफ्तारी के विरोध में खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर सांकेतिक विरोध किया। शनिवार को अरामबाई तेंगोल के एक नेता की गिरफ्तारी की खबर फैलने के बाद प्रदर्शनकारियों ने नेता की रिहाई की मांग करते हुए क्वाकीतेल और उरिपोक में सड़क के बीच में टायर जलाया था। इंफाल में विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा बलों के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़पें हुईं। तथा भीड़ ने इंफाल पूर्व जिले के खुराई लमलोंग में बस में आग लगा दी। क्वाकीतेल में गोलियों की आवाज सुनाई दी। यह स्पष्ट नहीं हो सका कि गोली किसने चलाई। प्रदर्शनकारियों ने इंफाल एयरपोर्ट के गेट पर भी घेराव किया। पुलिस अधिकारी ने बताया, प्रदर्शनकारियों और पुलिस कर्मियों की झड़प में तीन लोग घायल हो गए हैं।
सुरक्षा बलों ने राजभवन से लगभग 200 मीटर दूर कंगला गेट के सामने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कई राउंड आंसू गैस के गोले दागे। राज भवन की ओर जाने वाले रास्तों पर केंद्रीय बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है। इंफाल पश्चिम के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि इंफाल पश्चिम के पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में दंगा तथा असामाजिक तत्वों की गैरकानूनी गतिविधियों के कारण गंभीर खतरे की सूचना दी है। जिला प्रशासन ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत पांच या अधिक लोगों के एकत्र होने तथा लाठी, पत्थर या धारदार हथियार लेकर चलने पर प्रतिबंध लगा दिया है। थौबल और काकचिंग जिलों में भी इसी तरह के उपाय किए गए हैं। इंफाल पूर्व और बिष्णुपुर जिलों में अगले आदेश तक लोगों के शनिवार रात 10 बजे से अपने घरों से बाहर निकलने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।


घाटी के पांच जिलों में शनिवार रात 11.45 बजे से पांच दिनों के लिए इंटरनेट सेवाएं भी निलंबित कर दी गई हैं। गृह सचिव एन. अशोक कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है, इंफाल पूर्व, इंफाल पश्चिम, थौबल, काकचिंग और बिष्णुपुर जिलों में मौजूदा कानून एवं व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए आशंका है कि असामाजिक तत्व जनता की भावनाओं को भड़काने वाली तस्वीरें, घृणास्पद भाषण और घृणास्पद वीडियो संदेशों के प्रसारण के लिए इंटरनेट मीडिया का बड़े पैमाने पर उपयोग कर सकते हैं।

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles


Warning: Undefined array key "today_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 63

Warning: Undefined array key "yesterday_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 64

Warning: Undefined array key "month_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 65

Warning: Undefined array key "year_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 66

Warning: Undefined array key "views_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 68

Warning: Undefined array key "totalviews_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 69

Warning: Undefined array key "online_view" in /var/www/a004cdc4-48b0-4d38-9238-d4dc76d47fa0/public_html/wp-content/plugins/xt-visitor-counter/xt-visitor-counter-widgets.php on line 70