बस्ती पुलिस कप्तान डॉ. यशवीर सिंह की ओर से बड़ी चेतावनी जारी।
वाल्टरगंज कस्बे में एक युवती के मोबाइल टावर पर चढ़ने के मामले में पुलिस ने की सख्त कार्रवाई।
थाना वाल्टरगंज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की शुरू।
पुलिस का कहना है कि सार्वजनिक उपद्रव और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कप्तान डॉ. यशवीर सिंह ने लोगों से किसी भी परेशानी या मानसिक तनाव की स्थिति में पुलिस और डायल-112 से संपर्क करने की अपील की।
उन्होंने चेतावनी दी है कि मोबाइल टावर, बिजली के खंभे या पानी की टंकी पर चढ़कर दबाव बनाने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।
बस्ती पुलिस ने साफ किया कि कानून हाथ में लेने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।










