ग्राम पंचायत मरहा में रात्रि चौपाल का आयोजन, विकास योजनाओं एवं जनसमस्याओं पर हुई चर्चा

अखिलेश कुमार शुक्ला ग्राम सचिव का जनपद बस्ती के विकास खंड बस्ती सदर की ग्राम पंचायत मरहा में शुक्रवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता कर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त की तथा अपनी समस्याओं एवं सुझावों को अधिकारियों के समक्ष रखा। रात्रि चौपाल का मुख्य उद्देश्य गांवों में व्याप्त मूलभूत समस्याओं जैसे पेयजल, विद्युत व्यवस्था, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सुरक्षा एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों की जानकारी प्राप्त कर उनका समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना था। चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं एवं सुझावों को खुलकर अधिकारियों के समक्ष रखा, जिनके निराकरण के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अधिकारियों ने केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। समाज कल्याण, पंचायत राज, ग्रामीण विकास, स्वच्छता, आवास, पेंशन, मनरेगा, शिक्षा तथा अन्य विभागों की योजनाओं के संबंध में ग्रामीणों को जागरूक किया गया। अधिकारियों ने पात्र लाभार्थियों से योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया। चौपाल के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा भी की गई। अधिकारियों ने गांव में चल रहे कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए अधूरे कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासन की प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों का समग्र एवं सतत विकास सुनिश्चित करना है

तथा प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी है। रात्रि चौपाल के दौरान ग्राम पंचायत मरहा का पंचायत सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय तथा गांव में कराए गए रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण कार्य विशेष आकर्षण का केंद्र बने रहे। पंचायत सचिवालय में विकसित जनोपयोगी सुविधाओं, स्वच्छ एवं सुव्यवस्थित परिसर, आकर्षक दीवार लेखन तथा आधुनिक व्यवस्थाओं की अधिकारियों एवं ग्रामीणों ने सराहना की। वहीं प्राथमिक विद्यालय का स्वच्छ, रंगीन और प्रेरणादायी वातावरण भी लोगों के बीच चर्चा का विषय रहा। ग्रामीणों ने रात्रि चौपाल जैसी पहल को शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम बताते हुए इसकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में अधिकारियों ने ग्रामीणों से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने तथा गांव के विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता करने का आह्वान किया।

रात्रि चौपाल में प्रमुख रूप से ब्लॉक प्रमुख बस्ती सदर राकेश कुमार श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी घनश्याम सागर, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव, जिला विकास अधिकारी, खंड विकास अधिकारी बस्ती सदर शिवमणि, अखिलेश कुमार शुक्ला ग्राम सचिव का ग्राम प्रधान लालता प्रसाद यादव, प्रधान प्रतिनिधि अखिल कुमार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी एवं सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला विकास अधिकारी सुशील कुमार श्रीवास्तव ने किया जबकि नोडल प्रभारी के तौर पर डीपीआरओ बस्ती घनश्याम सागर जी उपस्थित रहे।

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles