ग्रामीणों ने टूटी-फूटी सड़क की मरम्मत न होने से नाराज़ होकर विरोधस्वरूप सड़क पर धान की रोपाई कर डाली
ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव की मुख्य सड़क है, जो पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है
बरसात के मौसम में यह सड़क कीचड़ और पानी से भर जाती है, जिससे वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है
ग्रामीणों ने बताया कि इस रास्ते से स्कूल जाने वाले बच्चों को आए दिन गिरने से चोट लगती है, कई बुजुर्ग और महिलाएं भी चोटिल हो चुकी हैं
यह पूरा प्रकरण बस्ती सदर विकासखंड के ग्राम पंचायत चमरौहा सिरापार अंतर्गत कूपनगर गांव है















