उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से है जहां पर पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में आर0टी0सी0 बस्ती रिक्रूटों के साथ गोष्ठी कर सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया,
पुलिस अधीक्षक बस्ती अभिनन्दन द्वारा पुलिस लाइन बस्ती सभागार कक्ष में आर0टी0सी0 बस्ती रिक्रूटों के साथ भोजनालय/ कैंटीन की मूलभूत सुविधाओं, सुझाव/ शिकायत रजिस्टर जिसमें रिक्रूट आरक्षी अपनी समस्याओं/सुझावों को व्यक्त कर सकें,
आपस में पुलिस परिवार की भावना रखते हुए आपसी भाई-चारे के साथ रहने, व्यायामशाला, अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करने, प्रशिक्षण संबंधी सुविधाओं में सुधार हेतु सुझाव, बहुउद्देशीय मीटिंग हाल, कंप्यूटर लैब को अपग्रेड किए जाने, सकारत्मक सोच/ भावना रखने आदि के संबंध में गोष्ठी कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया,
गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी रुधौली/लाइन, क्षेत्राधिकारी प्रशिक्षु, प्रतिसार निरीक्षक बस्ती, प्रभारी आर0टी0सी0, पी0आर0ओ0 पुलिस अधीक्षक बस्ती, आई0टी0आई0/ पी0टी0आई0 व अन्य संबंधित अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहें।















