गौर ब्लॉक के बेलसंड चौराहे पर स्थित पेडरिया सहकारी समिति पर सुबह से ही किसानों का जमावड़ा लग गया। किसान यूरिया खाद लेने की उम्मीद में वहां पहुंचे थे।
लेकिन सहकारी समिति के सचिव और अन्य सदस्य समिति पर नहीं आए। इस कारण खाद का वितरण नहीं हो सका। किसानों में इससे आक्रोश देखा गया।
किसानों का कहना है कि सरकारी व्यवस्था की इस कमी से उनकी खेती को नुकसान हो रहा है। समय पर खाद न मिलने से फसल उत्पादन पर बुरा असर पड़ेगा।
किसान लंबे समय तक समिति पर इंतजार करते रहे। अधिकारियों के न आने से उन्हें निराश होकर वापस लौटना पड़ा। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में तुरंत कार्रवाई की मांग की जा रही है। अब्दुल रशीद, मोतीलाल, अखिलेश कुमार और अवध सिंह जैसे किसानों में आक्रोश है।
news xprees live















