बस्ती जनपद के रुधौली तहसील सभागार में शनिवार तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती और उपजिलाधिकारी मनोज प्रकाश ने की।
समाधान दिवस में कुल 48 मामले सामने आए। इनमें सबसे अधिक 21 मामले राजस्व विभाग से संबंधित थे। इसके अलावा पुलिस विभाग के 11, विकास संबंधी 5, बिजली विभाग के 2, नहर के 2, नलकूप से संबंधित 1, समाज कल्याण के 2 और कृषि विभाग के 1 मामले प्रस्तुत किए गए जिसमें मात्र कुल 8 मामलों का निस्तारण हुआ। अधिकारियों ने अधिकतर मामलों के लिए टीम गठित कर निस्तारण के लिए भेज दिया है। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
शिकायतकर्ता रमेश पिता ईश्वरदीन ने बताया कि उनकी शिकायत पर उच्च अधिकारियों द्वारा टीम गठित कर निस्तारण का भरोसा मिला है। वहीं दूसरे शिकायतकर्ता अभिमन्यु पिता तिलकराम ने बताया कि उनके मामले की जांच करने के बाद कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है।
कार्यक्रम में तहसीलदार रवि कुमार यादव, नायब तहसीलदार नीरज सिंह, खंड शिक्षा अधिकारी योगेंद्र राम त्रिपाठी, रुधौली थाना उपनिरीक्षक एजाज अहमद, खंड शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार पाण्डेय, समाज कल्याण अधिकारी सुहेल खान और नगर पंचायत के मोहन श्रीवास्तव सहित अन्य विभागों के कर्मचारी और अधिकारी मौजूद रहे।
news xprees live















