पीड़िता को न्याय दिलाने एवं थाना प्रभारी पर कार्रवाई की मांग
बस्ती,
राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग अमेटेड ट्राई भारत मुक्ति मोर्चा (पंजी. S-256) की ओर से मंडल महासचिव श्री ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने बस्ती जनपद के पुलिस अधीक्षक को एक गंभीर प्रकरण को लेकर ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि पीड़िता खुशबू पत्नी रामकरन, ग्राम मुडबरा चिंता, थाना वाल्टरगंज की निवासी है। पीड़िता ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजन पुत्र सुभाष एवं ग्राम प्रधान विनय कुमार यादव पुत्र सूर्यनाथ पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

पीड़ित खुशबू पत्नी रामकरन ग्राम-मुडबरा चिंता थाना-वाल्टरगंज की स्थायी निवासिनी है। जिसका गांव के ही राजन पुत्र सुभाष जो प्रधान प्रतिनिधि बताकर एवं ग्राम प्रधान विनय कुमार यादव पुत्र सूर्यनाथ के द्वारा बहला फुसलाकर एवं झांसा देकर काफी दिनों से लगातार शारीरिक संबंध बनाने के साथ-साथ पीड़िता का नग्न फोटो और वीडियो खींचा और बनाया एवं वायरल करने की धमकी देकर कहते है
कि कही भी प्रार्थना पत्र दोगी तो हम वायरल कर देगें और जान से मार देगें जिसको लेकर के पीड़ित के द्वारा थानाध्यक्ष वाल्टरगंज बस्ती को प्रार्थना पत्र मुकदमा दर्ज करने के संबंध में दिया लेकिन थानाध्यक्ष महोदय के द्वारा विपक्षी से मिली भगत होने के कारण अभी तक मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है और ना ही न्याय मिल पाया।

इस प्रकरण को लेकर ठाकुर प्रेम नंदवंशी ने ज्ञापन में मांग की है कि थाना प्रभारी वाल्टरगंज को तत्काल निलंबित किया जाए एवं पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़िता को न्याय मिल सके।
ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि न्याय में देरी हुई तो वे उच्च स्तरीय आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।















