बस्ती जिले में थाना परसरामपुर पुलिस और स्वाट टीम को संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पहाड़गंज मोड़ से आगे, अरजानीपुर रोड पर एक स्विफ्ट डिजायर कार से 1 किलो 10 ग्राम अवैध मार्फीन बरामद की, जिसकी अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक आंकी जा रही है।
पुलिस के अनुसार, यह खेप कार की सीट के नीचे प्लास्टिक के झोले में छिपाकर रखी गई थी। मौके से पति-पत्नी — रामअधार यादव और गुड़िया — को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान ₹4200 नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। कार को सीज कर लिया गया है।
आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया कि वे मार्फीन पीने के साथ-साथ बेचने का भी काम करते हैं और एक संगठित नशा तस्करी गिरोह से जुड़े हुए हैं। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह खेप वे लोलपुर गोप क्षेत्र से लाते थे।
आरोपी संगठित नशा तस्करी गिरोह से जुड़े,खेप लोलपुर गोप के पास से लाते थे NDPS Act के तहत केस दर्ज कार्रवाई में 12 पुलिसकर्मी शामिल।
news xpress live















