बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपनी जान-माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अशफाक अली ने पत्र में आरोप लगाया है कि रविवार, 11 अगस्त को लोहिया मार्केट स्थित ए-3 के सामने आदित्य नामक युवक जीने पर खड़ा होकर उनके सीने पर कट्टा तान दिया। आरोपी ने धमकाते हुए कहा कि “अंकित भैया ने कहा है पैसा देने के लिए, तुम मुझे 50 हजार रुपये दे दो, नहीं तो गोली मार देंगे।”
कुसौरा निवासी अशफाक अली ने पत्र में कहा है कि उसकी जान को खतरा है। उसने एसपी को पत्र देकर अपने जान माल के रक्षा की गुहार लगाया है।
news xpress live















