बस्ती। बहुजन मुक्ति पार्टी द्वारा बस्ती प्रेस क्लब में मंडल अधिवेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राम कृपाल भारती ने की। उन्होंने कहा कि बहुजन मुक्ति पार्टी ही देश की पहली ऐसी राजनीतिक पार्टी है, जो अपने हर मुद्दे और वादे को स्टांप पेपर पर दर्ज करके चुनावी घोषणा पत्र जारी करती है। इससे जनता के साथ किए गए वादों की पारदर्शिता और जवाबदेही बनी रहती है।
वहीं भारत मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष RK आरतियन ने बताया कि बस्ती जिले की पुलिस व अधिकारियों की लापरवाही की वजह से लालगंज थाना अंतर्गत सिद्धनाथ में 5 साल की बच्ची के साथ हुए रेप के मामले को दबा दिया गया।
आखिरकार खुलासा क्यों नहीं हुआ। हम लोग इस मामले को लेकर शांत नहीं बैठेंगे आगे विरोध जारी रहेगा जब तक न्याय नहीं मिल जाता। मुख्य अतिथि आनंद कुमार गौतम विशिष्ट अतिथि के रूप में चंद्रिका प्रसाद, नीलू निगम ,डॉक्टर रिफाकत अली, बुद्धेश राणा व गिरधारी लाल वह आयोजन हृदय गौतम आदि कार्यक्रम में रहे मौजूद।
news xpress live















