नॉर्थ जोन कप्तान गिल का दलीप ट्रॉफी में खेलना मुश्किल:ब्लड टेस्ट के बाद BCCI को रिपोर्ट सौंपी गई; 28 सितंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट

शुभमन गिल 28 सिंतबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली दलीप ट्रॉफी से बाहर हो सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, गिल बीमार हैं। गिल को नॉर्थ जोन का कप्तान बनाया गया था।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में उनका ब्लड टेस्ट हुआ था। इसके बाद फिजियो और मेडिकल टीम ने उनकी रिपोर्ट BCCI को भेजकर सलाह दी है कि वे दलीप ट्रॉफी में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।

फिलहाल, गिल (25) चंडीगढ़ में हैं और घर पर आराम कर रहे हैं। गिल को एशिया कप में भारतीय टीम का उपकप्तान चुना गया है। ऐसे में बोर्ड कोई जोखिम नहीं उठाना चाहेगा।

4 या 5 सितंबर को दुबई के लिए रवाना होगी टीम गिल वैसे भी पूरे दलीप ट्रॉफी में नहीं खेल पाते, क्योंकि उन्हें 9 सितंबर से एशिया कप के लिए नेशनल टीम में शामिल होना था। टीम इंडिया एशिया कप के लिए 4 या 5 सितंबर को दुबई के लिए रवाना होगी। वहीं, दलीप ट्रॉफी 28 अगस्त से 15 सितंबर तक चलेगी। ऐसे में वे ज्यादा से ज्यादा एक मैच खेल सकते थे।

शानदार फॉर्म में हैं गिल, इंग्लैंड में 4 सेंचुरी लगाईं भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 शतकों की मदद से 754 रन बनाए थे।

गिल ने पिछले साल भी दलीप ट्रॉफी में खेला था और पहले मैच में इंडिया ए टीम की कप्तानी की थी। हालांकि, उनकी कप्तानी में इंडिया ए को अभिमन्यु ईश्वरन की अगुआई वाली इंडिया बी टीम के खिलाफ 76 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। गिल ने रणजी ट्रॉफी के पिछले सीजन में पंजाब की कप्तानी की थी।

गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 शतकों के सहारे 754 रन बनाए थे।

गिल ने हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 4 शतकों के सहारे 754 रन बनाए थे।

अर्शदीप-हर्षित भी एक-एक ही मैच खेलेंगे रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ जोन के सिलेक्टर्स ने गिल के रिप्लेसमेंट के तौर पर शुभम रोहिल्ला को टीम में शामिल कर सकता है। अंकित कुमार को टीम का उप-कप्तान बनाया गया है। अब वह दलीप ट्रॉफी में गिल की गैरमौजूदगी में कप्तानी करेंगे।

एशिया कप स्क्वॉड में शामिल अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा भी पहले मैच के बाद नेशनल टीम से जुड़ सकते हैं। नॉर्थ जोन का पहला मैच ईस्ट जोन होगा। जो बेंगलुरु स्थित BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड में 28 से 31 अगस्त तक खेला जाएगा।

नॉर्थ जोन स्क्वॉड नॉर्थ जोन: शुभमन गिल (कप्तान), शुभम खजूरिया, अंकित कुमार (उपकप्तान), आयुष बदोनी, कन्हैया वधावन (विकेटकीपर), यश धुल, अंकित कलसी, निशांत सिंधु, साहिल लोत्रा, मयंक डागर, युद्धवीर सिंह चरक, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, अंशुल कंबोज, औकिब नबी।

जोन फॉर्मेट में लौटी दलीप ट्रॉफी दलीप ट्रॉफी का आगाज 28 अगस्त से होने वाला है। इस साल दलीप ट्रॉफी फिर से जोन आधारित फॉर्मेट में खेली जाएगी। पिछली बार इसे चार टीमों (ए, बी, सी, डी) के बीच खेला गया था। इसके बाद इसे फिर से पुराने फॉर्मेट में कराने का फैसला लिया गया है। इस बार फिर दलीप ट्रॉफी के साथ भारत के डोमेस्टिक सीजन की शुरुआत हो रही है।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles