बस्ती में सड़क किनारे पलटी मिली स्टार्ट टीयूबी:ड्राइवर और मालिक का पता नहीं, क्राइम करके भागते समय पलटने की आशंका

बस्ती जिले के वॉल्टरगंज थाना क्षेत्र में एक अजीब घटना सामने आई है। मूड़घाट के पास शनिवार दोपहर करीब 2 बजे एक टीयूबी गाड़ी पलटी हुई मिली। गाड़ी चालू हालत में थी, लेकिन उसमें कोई नहीं था। वॉल्टरगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की। पुलिस ने गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कई दिशाओं में जांच कर रही है। टीम गाड़ी के मालिक और चालक का पता लगाने में जुटी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि गाड़ी का इस्तेमाल किसी अपराध में तो नहीं हुआ।

घटना की खबर फैलते ही स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए। उनका कहना है कि गाड़ी किसी अपराध को अंजाम देने के बाद भागते समय पलटी होगी। हालांकि, इस बात की अभी पुष्टि नहीं हुई है। क्षेत्र के लोग इस घटना से चिंतित हैं। वे पुलिस से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles