बस्ती में गणेश चतुर्थी के अवसर पर श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। सुबह से ही लोग मूर्तिकारों से गणेश प्रतिमाएं लेकर घरों को जा रहे हैं। ढोल-नगाड़ों की धुन पर बच्चे, महिलाएं और युवा गणपति बप्पा की प्रतिमाएं ले जा रहे हैं।
नगर के चौराहों, मोहल्लों और गांवों में पंडाल सजाए गए हैं। पंडालों को झालरों, रंग-बिरंगी लाइटों और फूल-मालाओं से सजाया गया है। भक्तों ने जगह-जगह स्वागत द्वार बनवाए हैं। शाम को पंडालों में गणपति बप्पा की स्थापना होगी। आरती और भजन-कीर्तन के साथ कार्यक्रम शुरू होंगे।
मूर्ति विक्रेताओं के मुताबिक इस बार हजारों छोटी-बड़ी प्रतिमाएं तैयार की गई हैं। जिले के मूर्तिकारों ने महीनों की मेहनत से आकर्षक और पर्यावरण अनुकूल प्रतिमाएं बनाई हैं। शहर में मूर्ति बाजार में सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ रही।

गणेश उत्सव के लिए प्रतिमा ले जाते श्रद्धालु।
प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल तैनात किया है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है। नगर पालिका ने बिजली, पानी और स्वच्छता के विशेष इंतजाम किए हैं।
श्रद्धालुओं का कहना है कि गणपति बप्पा का आगमन खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक है। अगले दस दिनों तक जिले में भक्ति और उत्सव का माहौल रहेगा।
news xprees live















