अश्विन ने IPL से संन्यास लिया:5 टीम में खेले, 221 मैच में 187 विकेट लिए; रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा- अब विदेशी लीग खेलूंगा

दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से रिटायरमेंट ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी।

अश्विन ने लिखा- ‘कहते हैं हर अंत एक नई शुरुआत होती है। एक IPL क्रिकेटर के रूप में मेरा समय आज समाप्त हो रहा है, लेकिन कई विदेशी लीग में खेलने का मेरा समय आज से शुरू हो रहा है।’

अश्विन IPL 2025 में CSK टीम के हिस्सा थे, लेकिन वे ज्यादा मैच नहीं खेले थे। उन्होंने IPL में इस साल आखिरी मैच 20 मई को खेला था। उन्हें टीम से रिलीज किए जाने की भी चर्चाएं चल रही थीं। अश्विन IPL में पांच अलग-अलग टीमों की ओर से खेल चुके हैं।

अश्विन ने आगे लिखा- ‘इतने सालों की शानदार यादों और रिश्तों के लिए सभी फ्रेंचाइजी का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा और सबसे जरूरी IPL और BCCI का, जो उन्होंने मुझे अब तक मौका दिया है। आगे जो भी है उसका आनंद लेने और उसका पूरा लाभ उठाने के लिए उत्सुक हूं।’

अश्विन के नाम 187 IPL विकेट IPL में 221 मैच खेल चुके अश्विन के नाम 187 विकेट (इकोनॉमी रेट 7.29) और 833 रन (स्ट्राइक रेट 118) दर्ज हैं। पिछले सीजन में उन्होंने CSK के लिए 9 मैच खेले थे।

अश्विन को CSK ने मेगा ऑक्शन में 9.75 करोड़ रुपए में खरीदा था, जिससे वह 9 साल बाद अपने होम फ्रेंचाइजी में लौटे थे। 2016 से 2024 के बीच वह दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले। IPL करियर की शुरुआत उन्होंने CSK से ही की थी और 2008 से 2015 तक टीम के साथ रहे।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles