
बस्ती के थाना सोनहा क्षेत्र में नौ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का प्रयास करने वाले आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ लिया है। आरोपी जलालुद्दीन ग्राम अमरौली शुमाली, टोला करीमनगर का रहने वाला है।
घटना 27 अगस्त को सामने आई। पीड़ित के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी शिवा घाट स्थित निर्माणाधीन श्मशान घाट में छिपा है।
पुलिस टीम के पहुंचने पर आरोपी ने फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लगी। पुलिस ने रात 3:05 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। मौके से एक अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ।
घायल आरोपी को सीएचसी अमरौली शुमाली में भर्ती कराया गया है। सीओ रुधौली स्वर्णिमा सिंह ने कहा कि आरोपी को कड़ी सजा दिलाई जाएगी। पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने अपराध के प्रति उनकी सख्ती को दर्शाया है।

news xprees live












