इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लर्क (कस्टमर सर्विस एसोसिएट) के 10277 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज तय की है। इससे पहले इस भर्ती के लिए 21 अगस्त तक आवेदन स्वीकार किए गए थे, जिसे बढ़ाकर 28 अगस्त कर दिया गया। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
एजुकेशनल क्वालिफिकेशन :
- किसी भी स्ट्रीम से ग्रेजुएशन की डिग्री।
- कम्प्यूटर नॉलेज का सर्टिफिकेट, डिप्लोमा, डिग्री।
एज लिमिट :
- न्यूनतम : 20 साल
- अधिकतम : 28 साल
- एससी, एसटी : 5 साल की छूट
- ओबीसी : 3 साल की छूट
- दिव्यांग : 10 साल की छूट
सैलरी :
24050 – 64480 रुपए प्रतिमाह
फीस :
- जनरल/OBC/EWS के लिए – 850 रुपए
- SC/ST/PH के लिए – 175 रुपए
सिलेक्शन प्रोसेस :
- प्रीलिम्स एग्जाम
- मेन्स एग्जाम
एग्जाम पैटर्न :
प्रीलिम्स एग्जाम :
- विषय : सामान्य जागरूकता, अंग्रेजी, रीजनिंग और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
- टोटल मार्क्स : 200
- प्रश्नों की संख्या : 150
- प्रीलिम्स में सफल हुए उम्मीदवारों को मेन्स एग्जाम के लिए आमंत्रित किया जाएगा।
मेन्स एग्जाम :
- विषय : रीजनिंग एबिलिटी एंड कंप्यूटर एप्टीट्यूड, इंग्लिश लैंग्वेज, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, जनरल, फायनेंशियल अवेयरनेस
- टोटल मार्क्स : 200
- प्रश्नों की संख्या : 190
आवेदन करने का तरीका :
- ऑफिशियल वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- होमपेज पर IBPS Clerk 15th भर्ती लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी के साथ रजिस्ट्रेशन करें।
- डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें और फीस जमा करें।
- भरे हुए फॉर्म का एक प्रिंट आउट ले लें।
सरकारी नौकरी की ये खबरें भी पढ़ें
बिहार में ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 10वीं पास करें अप्लाई

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने ऑफिस अटेंडेंट के 3727 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bssc.bihar.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं।
महाराष्ट्र नगर निगम में 358 पदों पर भर्ती; 10वीं, 12वीं पास से लेकर इंजीनियर को मौका, सैलरी 1 लाख से ज्यादा

महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर नगर निगम (MBMC) ने जूनियर इंजीनियर, फायरमैन सहित 358 पदों पर भर्ती निकाली है। उम्मीदवार MBMC की वेबसाइट mbmc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
news xprees live















