चांदी ₹1.17 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची:इस साल ₹30,671 महंगी हुई; 10 ग्राम सोना ₹355 बढ़कर ₹1,01,239 हुआ

चांदी आज यानी 28 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी की कीमत 818 रुपए बढ़कर 1,16,688 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले इसकी कीमत 1,15,870 रुपए थी।

वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 355 रुपए बढ़कर 1,01,239 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। इससे पहले सोना 1,00,884 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
24₹1,01,239
22₹92,735
18₹75,929

सोर्स: IBJA

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,750 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,200
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,600 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,050
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,500 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹94,100

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमत

शहर10 ग्राम 24 कैरेट10 ग्राम 22 कैरेट
जयपुर₹1,02,750₹94,200
इंदौर₹1,02,500₹94,100
पटना₹1,02,600₹94,050
लखनऊ₹1,02,750₹94,200
कानपुर₹1,02,750₹94,200
रायपुर₹1,02,600₹94,050
अहमदाबाद₹1,02,500₹94,100
हैदराबाद₹1,02,600₹94,050

सोना इस साल अब तक ₹25,077 महंगा हुआ इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 25,077 रुपए बढ़कर 1,01,239 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 30,671 रुपए बढ़कर 1,16,688 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

news xprees live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles