हॉकी एशिया कप में भारत का पहला मैच चीन से हो रहा है। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम राजगीर में खेले जा रहे मैच में भारत 4-3 से आगे हैं। चौथे क्वार्टर का खेल चल रहा है।
भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल की हैट्रिक लगा दी है। एक गोल जुगराज सिंह ने किया है। चीन से दू शिहाओ ने पहला, चेन बेन्हाई ने दूसरा और गाओ जीशेंग ने तीसरा गोल किया। मैच के सभी 7 गोल पेनल्टी कॉर्नर पे आए हैं।
दोनों टीम भारत- हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), सूरज करकेरा, कृष्णा बी पाठक, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह, मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह, मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।
चीन- चेन चोंगकोंग (कप्तान), ओ शू, चेन किजुन, गाओ जीशेंग, चेन चेंगफू, मेंग युआनफेंग, ली पेंगफेइ, लू युआंलिन, मेंग दिलहाओ, शू जीबिन, दू शिहाओ, झांग शियाओजिया, ओ शुझू, मेंग नान, लिन चांगलियांग, गुओ शियाओलोंग, वांग वेइहाओ, वांग केइयू, ओ यांग, चेन बेनहाइ।

चीन के खिलाफ मैच से पहले भारतीय टीम राष्ट्रगान के लिए।
जापान ने काजिकस्तान को 7-0 से हराया
भारत और चीन मैच से पहले राजगीर में 3 मैच खेले गए। बिहार स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी हॉकी स्टेडियम में खेले गए मुकाबलों में जापान ने कजाकिस्तान को 7-0 से हराकर बड़ी जीत दर्ज की। वहीं, कोरिया ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए चीनी ताइपे को 7-0 से मात दी। दिन के एक और मैच में मलेशिया ने बांग्लादेश को 4-1 से हराकर विजयी शुरुआत की।
news xprees live















