Basti : सनातन धर्मग्रंथों के स्वाध्याय और सत्संग से रोक सकते हैं धर्म परिवर्तन-ओम प्रकाश आर्य

भारत में पांव पसार रहे ईसाईयत और इस्लाम अब जिले तक दस्तक दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नरहरिया में प्रकाश में आया है जिसका हिन्दू संगठनों द्वारा विरोध करते हुए इस षडयंत्र का पर्दाफाश किया गया। इसी कड़ी में ओम प्रकाश आर्य प्रधान आर्य समाज नई बाजार बस्ती ने जिले में फैलते ईसाइयत के बारे में खेद प्रकट करते हुए

आम जनमानस को अपने सत्य सनातन वैदिक धर्म पर अडिग रहने के लिए अपने धर्मशास्त्रों के अध्ययन की सलाह दी। इसके अलावा महर्षि दयानन्द कृत सत्यार्थ प्रकाश का भी अध्ययन करने का सुझाव दिया। उन्होंने इस कांड का पर्दाफाश करने वाले विश्व हिन्दू महासंघ के अध्यक्ष अखिलेश सिंह को सत्यार्थ प्रकाश भेंट कर इसके अध्ययन का सुझाव दिया।

जिससे इस कार्य में और सम्बल प्राप्त हो। उन्होंने बताया कि महर्षि दयानन्द सरस्वती ने सत्यार्थ प्रकाश के तेरहवें और चौदहवें समुल्लास में ईसाई और इस्लाम के बारे में निष्पक्ष होकर उन्हें वैदिक धर्म का आईना दिखाया है। साथ ही यह जानकारी दी

कि धर्म केवल सनातन वैदिक ही है शेष मत और मजहब हैं जिस पर आचरण करके व्यक्ति अपने उत्तम गंतव्य तक नहीं बच सकता। उन्होंने हिंदुओं को वेदों की ओर लौटने का आह्वान किया। तभी वह भटकाव से बच सकते हैं। कहा कि कमजोर दलित और पिछड़े वर्ग के अभावग्रस्त परिवारों को धन आदि का लालच देकर उनका धर्म परिवर्तन कराते हैं।

भोली हिन्दू जनता अपने धर्म की जानकारी के अभाव में इनका शिकार बन जाती है।आर्य ने हिंदू समुदाय को जागरूक रहने और धर्मांतरण की रणनीतियों का मुकाबला करने के लिए एक ठोस योजना बनाकर अपने धर्म पर अडिग रहने की आवश्यकता पर बल दिया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक आदित्यनारायण गिरि, शिक्षक अनूप कुमार त्रिपाठी, दिनेश कुमार, अरविन्द श्रीवास्तव, नितेश कुमार, शिवांगी गुप्ता, अंशिका पाण्डेय, स्वप्नल आदि सम्मिलित रहे।
गरुण ध्वज पाण्डेय

news xpress live

Bindesh Yadav
Bindesh Yadavhttps://newsxpresslive.com
I am an experienced Android and web developer with a proven track record of building robust and user-friendly applications for organizations, schools, industries, and commercial use. I specialize in creating dynamic and responsive websites as well as scalable Android apps tailored to specific business needs. I hold a Master of Computer Applications (MCA) from (IGNOU), and a Bachelor of Science (Honours) in CS fromDU I strongly believe in growth through learning and resilience. "Stop worrying about what you've lost. Start focusing on what you've gained."

Related Articles

- Advertisement -

.

softdigi technology website development

Latest Articles