राजकीय इण्टर कॉलेज के बहुउद्देशीय हाल परिसर में संचालित योग कक्षा में योग शिक्षक चंद्रप्रकाश चौधरी लैब टेक्नीशियन जिला अस्पताल के आकस्मिक निधन पर पतंजलि योग समिति, भारत स्वाभिमान, किसान सेवा समिति, महिला पतंजलि योग समिति और युवा भारत के पदाधिकारियों और योग साधकों ने दो मिनट का मौन रख कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर योग प्रशिक्षक जवाहर लाल ने साधकों को बताया कि चंद्रप्रकाश चौधरी का जीवन अत्यंत प्रेरक था

अस्पताल में सबकी सेवा सहायता करना उनके लिए गर्व की बात होती थी। इस अवसर पर सुभाष चन्द्र वर्मा जिला प्रभारी पतंजलि योग समिति ने उनका न रहना संस्था के लिए भारी क्षति बताया। ओम प्रकाश आर्य जिला प्रभारी भारत स्वाभिमान समिति बस्ती ने कहा कि चौधरी जी की कीर्ति हमेशा जीवित रहेगी। इस अवसर पर डॉ प्रवेश कुमार संरक्षक पतंजलि योग समिति बस्ती, डॉ वीरेन्द्र त्रिपाठी महामंत्री, डॉ नवीन सिंह संरक्षक, नवल किशोर चौधरी कोषाध्यक्ष, कामना पाण्डेय जिला प्रभारी, अवधेश पाण्डेय किसान प्रभारी, संतोष तिवारी, सुभाष सोनी, विजय कुमार, योग प्रचारक धर्मेन्द्र कुमार, यशवंत पटेल, राम कुमार वर्मा, योग शिक्षिका संगीता यादव, बबली शर्मा, विकास मिश्र, सूर्य प्रताप सिंह, योगाचार्य शन्नो दूबे, अजीत कुमार पाण्डेय, गरुण ध्वज पाण्डेय, प्रमोद, भानु बाबू, फूलपरी यादव, मीरा सिंह,रामनाथ, सरोज त्रिपाठी, बी पी शुक्ल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह,पंकज मणि त्रिपाठी, मनीषा शुक्ल, संगीता श्रीवास्तव सहित अनेक लोगों ने अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
गरुण ध्वज पाण्डेय
news xpress live















